अनाज वितरण में काेराेना का डर देखा गया। रविवार काे खाद्यान्न दुकान के गेट पर ही बैठकर उपभाेक्ताओं काे अनाज बांटा गया। अनाज लेने के लिए कुछ लाेग दूरी बनाकर जमीन पर बैठ गए, ताे कुछ खड़े रहे। सभी ने मास्क लगा रखे थे। दरअसल खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। माेहन टाॅकिज स्थित पेट्राेल पंप के पीछे खाद्यान्न दुकान पर अनाज वितरण किया जा रहा था। दुकानदार गेट के बाहर ही बैठकर अनाज वितरण कर रहे थे। कर्मचारियाें ने बताया दाे महीने के चावल पहले ही दे दिए गए हैं। अब प्रति परिवार चना दाल बांटी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cFV6CB
via IFTTT
