नए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार को निगम कार्यालय पहुंचकर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान चर्चा में कहा कि कोरोना के विरुद्ध किए जा रहे सभी प्रकार के प्रयास व कार्रवाई को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
अपनी इस प्राथमिकता को लेकर सिंघल ने नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जो कार्य कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं उन्हें पूरी गंभीरता के साथ जारी रखें। किसी तरह कीलापरवाही नहीं बरतें। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कड़ी में मुख्य तौर पर सफाई, जल प्रदाय, सैनिटाइजेशन के साथ-साथ उन्होंने जनता में जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति भी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। ये भी कहा कि बारिश पूर्व के आवश्यक निर्माण, नाला सफाई एवं विकास कार्यों को भी नियमों व गाइड लाइन का पालन करते हुए करवाया जाना सुनिश्चित करें। वहीं निगम के जो प्रचलित एवं प्रस्तावित कार्य हैं उनके बारे में उन्होंने जल्द ही जानकारी प्राप्त कर निर्णय लेने की बात कहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZwDx3Y
via IFTTT
