चिंतामन गणेश मंदिर रोड स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में पॉजिटिव निकले 13 वेदपाठी छात्रों की अब तक कोई कांटेक्ट हिस्ट्री सामने नहीं आई है। प्रतिष्ठान में बरती जा रही लापरवाही का ही नतीजा है कि इतनी अधिक संख्या में छात्र संक्रमित हो गए।
आवासीय छात्रावास में छात्रों को रोके रखा। इस दौरान दूध और सब्जी बेचने वाले भी प्रतिष्ठान के भीतर प्रवेश करते रहे। इसके साथ ही कार्यालय भी लगता रहा और कर्मचारी-अधिकारी आते जाते रहे। इस लापरवाही के कारण छात्र संक्रमित होते रहे लेकिन उनकी जांच तक नहीं करवाई। प्रतिष्ठान के भीतर ही चलने वाले आदर्श वेद विद्यालय का एक छात्र लू लगने से बीमार पड़ गया था। 14 मई को यह छात्र राजस्थान के भीलवाड़ा मैं अपने घर पहुंचा था। उसकी जांच हुई तो वह छात्र पॉजिटिव निकला। हालांकि छात्र यह कह पाना मुश्किल है कि वह कहां संक्रमित हुआ लेकिन लू लग जाने के कारण बीमार रहने के बावजूद उसे उचित उपचार नहीं मिल सका और वह तीन अन्य छात्रों के साथ आवासीय छात्रावास में ही रहता रहा। इसके अलावा प्रतिष्ठान प्रशासन भी कार्यालय खोलने को लेकर इस कदर आमादा रहा की संक्रमित क्षेत्र से कर्मचारी प्रतिष्ठान आए। प्रतिष्ठान के अकाउंट सेक्शन की एक महिला बाद में पॉजिटिव आई। लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही सभी छात्र लंबे समय से यहां रह रहे थे।
छात्रावास में आता रहा...
80 से अधिक छात्र होने के बावजूद उन्हें बढ़ते संक्रमण के बावजूद अपने घरों की ओर रवाना नहीं किया गया। इसी लापरवाही का नतीजा है कि छात्र एक साथ 13 छात्र पॉजिटिव निकले। फिलहाल प्रतिष्ठान को कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाकर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। इसी वजह से प्रतिष्ठान में शुक्रवार को ना कोई अंदर से बाहर जा सका, ना बाहर से कोई अंदर आ सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zdGOL1
via IFTTT
