कोरोना संक्रमण का खौफ ही है कि पहले शवाें को कंधा नहीं दिया और अब श्मशान में रखी अस्थियां विसर्जन का इंतजार कर रही हैं। चक्रतीर्थ पर विद्युत शवदाह गृह में 22 मार्च सेे अब तक 98 शवदाह हुए हैं। इनमें से 20 काेरोना संक्रमित थे, हालांकि शवदाह गृह को पहले ही दो भागों में बांट दिया है लेकिन दूसरे भाग में भी बड़ी संख्या में अस्थियां रखी हैं। उनमें नाम की पर्ची लगी है। निगम अफसरों का कहना है कि पहले दो-तीन दिन में अस्थियां लेने आ जाते थे लेकिन अब 11 से 21 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई परिजन नहीं आ रहा है। जो आ रहे हैं वे शवदाह गृह में प्रवेश करने से घबरा रहे हैं।
इधर कब्रस्तान में इन पर रोक
मरने पर स्नान से लेकर कफन जरूरी, जो रुक गया है।
जनाजे की नमाज में जरूरी संख्या का अभाव हो गया।
मय्यत को कंधा नहीं मिल पा रहा, वाहन में जा रहा शव।
दफन करते समय शव पर मिट्टी नहीं गिराई जाती, बल्कि लकड़ी या फर्शी रखी जाती है।
मस्जिद में होने वाले तीजे की फातेहा बंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZtqPTF
via IFTTT
