कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा शुक्रवार सुबह समाचार पत्र वितरकों की स्क्रीनिंग की। प्राथमिक जांच में सभी हॉकर स्वस्थ मिले हैं। संघ के राकेश तिवारी ने बताया हॉकर भाइयों में 18 साल के युवाओं से लेकर 70 साल तक के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक हैं, जो कोरोना संक्रमण काल में भी आम दिनों की तरह हर रोज सुबह 4 बजे से उठकर लोगों तक समाचार पत्र के माध्यम से सटीक व ताजा समाचार पहुंचाने का काम कर रहे हैं। समाचार पत्र विक्रेता संघ ने हॉकर बंधुओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्क्रीनिंग की है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह समाचार पत्र वितरण के बाद योग करने का आग्रह किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zYfqRc
via IFTTT
