रावटी | कोरोना महामारी और तपती गर्मी को देखते हुए नगर के युवाओं ने प्रमुख चौराहे पर गमछे बांटे। युवाओं की सोच है कि कोरोना वायरस के साथ भीषण गर्मी से भी बचना है, तो मास्क छोटा होता है। अगर एक पतले से गमछे का उपयोग किया जाए तो चेहरे को ज्यादा ढंका जा सकता है। इसी उद्देश्य से नगर के लोगों को गमछे बांटे गए। अवधेश प्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह सोनगरा, मनोहरसिंह चौहान, शंकरसिंह सोलंकी सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zbc0VG
via IFTTT
