प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच पदाधिकारी (एक प्रदेश और चार शहर पदाधिकारी) को पार्टी विरोधी कार्य करने पर निष्कासित कर दिया। शहर कांग्रेस कमेटी ने इनके निष्कासन की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इनको पार्टी से निष्कासित किया। कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश पांडे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष पप्पू शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष लक्की अवस्थी और उपाध्यक्ष योगेश गेंदर को निष्कासित कर दिया। सभी तुलसी सिलावट समर्थक थे। लगातार उनके संपर्क में थे। सोशल मीडिया पर भी ये लगातार पोस्ट कर रहे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा- अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य करने पर इन सभी को शहर कांग्रेस की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्कासित किया है।
विजयवर्गीय बोले- गुड्डू को नहीं मिल पाया उतना सम्मान
भाजपा में रहकर कांग्रेस के पक्ष में बयानबाजी कर रहे प्रेमचंद गुड्डू को लेकर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उन्हें पार्टी में अपेक्षाकृत सम्मान नहीं मिला। हालांकि विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि गुड्डू की अपेक्षाएं भी ज्यादा थीं। उनकी थोड़ी उपेक्षा भी हुई। विजयवर्गीय ने कहा कि गुड्डू धैर्य रखते तो उनका नुकसान नहीं होता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tvpvvz
via IFTTT
