बागसेवनिया पुरानी बस्ती में आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्र ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इंटरनेट पैक खत्म होने पर उसने मां से 3 महीने का रिचार्ज करने के लिए कहा था। मां ने समझाया कि इन दिनों पैसे कम हैं, एक महीने का रिचार्ज करवा दूंगी। इस बात पर उसने पहले मां से झगड़ा किया फिर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बागसेवनिया पुरानी बस्ती निवासी वीरेश कुशवाहा राजमिस्त्री हैं। वे यहां पत्नी सविता और तीन बेटों के साथ रहते हैं। एसआई गजराज सिंह के मुताबिक वीरेश का 20 वर्षीय बड़ा बेटा नीरज प्राइवेट आईटीआई कर रहा था। वीरेश ने बागमुगालिया में एक प्लॉट लिया है। यहां वे मकान बना रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वीरेश छोटे बेटे सूरज के साथ प्लॉट पर चले गए थे। दोपहर करीब 1 बजे सविता दोनों के लिए खाना लेकर प्लॉट पर पहुंची। उस वक्त नीरज घर पर अकेला था। प्लॉट पर पहुंचकर सविता ने पति से बताया कि नीरज पबजी गेम खेलने के लिए 3 महीने का इंटरनेट पैक रिचार्ज करवाने की जिद कर रहा था। मैंने उसे 1 महीने का रिचार्ज करवाने के लिए कहा तो मुझसे ही झगड़ने लगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बागसेवनिया पुरानी बस्ती में आईटीआई द्वितीय वर्ष के छात्र ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इंटरनेट पैक खत्म होने पर उसने मां से 3 महीने का रिचार्ज करने के लिए कहा था। मां ने समझाया कि इन दिनों पैसे कम हैं, एक महीने का रिचार्ज करवा दूंगी। इस बात पर उसने पहले मां से झगड़ा किया फिर कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

बागसेवनिया पुरानी बस्ती निवासी वीरेश कुशवाहा राजमिस्त्री हैं। वे यहां पत्नी सविता और तीन बेटों के साथ रहते हैं। एसआई गजराज सिंह के मुताबिक वीरेश का 20 वर्षीय बड़ा बेटा नीरज प्राइवेट आईटीआई कर रहा था। वीरेश ने बागमुगालिया में एक प्लॉट लिया है। यहां वे मकान बना रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह वीरेश छोटे बेटे सूरज के साथ प्लॉट पर चले गए थे।

दोपहर करीब 1 बजे सविता दोनों के लिए खाना लेकर प्लॉट पर पहुंची। उस वक्त नीरज घर पर अकेला था। प्लॉट पर पहुंचकर सविता ने पति से बताया कि नीरज पबजी गेम खेलने के लिए 3 महीने का इंटरनेट पैक रिचार्ज करवाने की जिद कर रहा था। मैंने उसे 1 महीने का रिचार्ज करवाने के लिए कहा तो मुझसे ही झगड़ने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A2Tkgo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment