पोहरी में चकराना रोड पर समर्थन मूल्य पर चने की खरीद चल रही है। सुबह से पोर्टल बंद होने का बहाना बनाकर खरीदी बंद रही। किसान परेशान हो गए और हंगामा मचाने लगे। दोपहर 1 बजे से हालात ज्यादा बिगड़ गए। किसान शिवपुरी-श्योपुर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की बात कहकर जाने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम पल्लवी वैद्य मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने किसानों को समझाया और खरीदी केंद्र प्रभारी से बातचीत की।
खरीदी केंद्र प्रभारी ने एसडीएम को बताया कि खरीदी का पोर्टल सुबह से ही बंद है। इस कारण माल तौलने में परेशान आ रही है। एसडीएम ने कहा कि यदि पाेर्टल बंद था तो मुझे बताना चाहिए था। खरीदी केंद्र प्रभारी ने कहा कि इस बारे में जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया,लेकिन एसडीएम ने इसे लेकर आपत्ति की और कहा कि मुझे अवगत क्यों नहीं कराया। इसके बाद एसडीएम पल्लवी वैद्य ने भोपाल फोन लगाया और आधा घंटे बाद पोर्टल चालू हो गया। शाम करीब 4 बजे से पुन: खरीदी शुरू हो गई। यदि कुछ देर और एसडीएम नहीं पहुंचतीं तो किसान स्टेट हाईवे पर आकर चक्काजाम कर देते। हालांकि किसान चकराना रोड पर जमा लगाकर खड़े रहे। उस रोड पर ट्रैफिक नहीं होने से किसी को परेशानी नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ztzZ7Z
via IFTTT
