बैंक ऑफ इंडिया शाखा करैरा का जो चपरासी कोरोना संक्रमित निकला था, उसकी पत्नी और बेटियों की शनिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। दतिया से संक्रमित होकर आए बैंक मैनेजर के संपर्क में आने से अभी तक उसकी पत्नी और बैंक चपरासी को ही कोरोना पॉजीटिव निकला है। सीधे संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की सांस ली है। बैंक मैनेजर जिस मकान में किराए से रहता है, उस पूरे परिवार की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि शनिवार को ग्वालियर से आईं सभी 84 रिपोर्ट निगेटिव हैं। जबकि ट्रू-नेट मशीन से 7 सैंपल हुए थे, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव हैं। इसके अलावा जांच के लिए 47 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। बता दें कि शिवपुरी जिले में अब तक 23 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में दस मरीज सक्रिय हैं।
जिले में कुल 2264 सैंपल हुए, अभी तक 1.01% पॉजिटिव केस
शिवपुरी जिले में अभी तक कुल 2 हजार 264 सैंपल हो चुके हैं। जिसमें से पॉजीटिव मामले 1.01% निकले हैं। जबकि 95.93% रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। बाकी शेष सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। बता दें कि जिले में पहला सैंपल 21 मार्च को हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fgelmW
via IFTTT
