केंद्रीय खेल मंत्रालय ने स्कूल गेम्स फेडरेशन की मान्यता समाप्त किए जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सैकड़ों स्कूली खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इस निर्णय का मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश, एथलेटिक्स एसोसिएशन व रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ ने विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन की मान्यता बहाल करने की मांग की है।
मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के संरक्षक अजयसिंह चौहान ने बताया स्कूलों में होने वाली सारी स्पर्धाएं स्कूल गेम्स फेडरेशन के तहत ही आयोजित होती हैं। इस निर्णय से सैकड़ों स्कूली खिलाड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव व मास्टर्स गेम्स संघ के अध्यक्ष मुमताज खान ने कहा लॉकडाउन के चलते खिलाड़ी घरों में ही अपना अभ्यास कर आने वाली स्पर्धाओं की तैयारी में लगे हुए हैं। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सचिव व मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमानत खान ने कहा मान्यता समाप्त करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सतीश पुरोहित, इकरार खान, श्रवण यादव, मोहम्मद अनवर ने भी निर्णय का विरोध किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37tZFht
via IFTTT
