आईटी रिटर्न भरने सहित अन्य जरूरी काम आपने नहीं किए तो 30 जून के पहले निपटा लें। नहीं तो फिर आपको पेनल्टी चुकाना पड़ सकती है।दरअसल पहले इनकम टैक्स रिटर्न, पैन से आधार लिंक करने सहित अन्य कामों की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। कोरोना वायरस को देखते हुए इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। अब जून खत्म होने में भी 17 दिन बच गए हैं। ऐसे में अपने जरूरी काम आज ही निपटा लें ताकि पैनाल्टी से बचा जा सकें।
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून है। पहले यह 31 मार्च थी। अब लॉकडाउन खुल गया है। ऐसे में यदि आपने अपने आधार कार्ड को पैन से अभी तक लिंक नहीं किया तो जल्द कर लें। नहीं तो 30 जून के बाद आपका पैन कार्ड रद्दी हो जाएगा।
नहीं कर पाएंगे दाखिल : वर्ष 2018-19 का आईटीआर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इस तारीख तक हर हाल में अपना रिटर्न दाखिल कर लें। यदि इस तारीख तक रिटर्न दाखिल नहीं किया तो फिर रिटर्न दाखिल ही नहीं कर पाएंगे। पहले आईटीआर को फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी।
सुकन्या योजना में 30 जून तक जमा कराएं राशि अगर आपने सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा रखा है और 31 मार्च 2020 तक किसी तरह की कोई न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाई है तो 30 जून तक जमा करवा दें। न्यूनतम राशि जमा नहीं होने पर पेनल्टी चुकाना होगी। कोरोना के चलते पहले पैनल्टी हटा ली थी।
30 जून तक वैलिड है फॉर्म-16
आमतौर पर कर्मचारियों को उनकी कंपनी की तरफ से फॉर्म-16, मई के महीने में मिल जाता था। लेकिन इस बार सरकार ने एक ऑर्डिनेंस के जरिए फॉर्म 16 को जारी करने की तारीख 15 जून से 30 जून के बीच कर दी है। फॉर्म 16 एक तरह का टीडीएस सर्टिफिकेट होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hoJFSo
via IFTTT
