आगर रोड की इंदिरानगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह 10.30 बजे नगर निगम की टीम पहुंची। यहां गणेश कुमार मोहनलाल अग्रवाल के अवैध मकान को तोड़ा। उन्होंने अवैध तरीके से दो मंजिला मकान निर्माण किया था। उसे हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। गणेश कुमार समर्थन मूल्य पर खरीदे गेहूं का परिवहन करने वाला ट्रांसपोर्टर है। उसे रंगा-बिल्ला के नाम से पहचाना जाता है। गेहूं का परिवहन समय पर नहीं करने से हाल ही में हुई बारिश में हजारों क्विंटल गेहूं भीगकर खराब हो चुका है। उनका कहना है इस कार्रवाई का असर गेहूं के परिवहन पर पड़ेगा। वे पहले अपने मकान का मलबा हटाएंगे उसके बाद ही गेहूं परिवहन कर सकेंगे। इंदिरा नगर में सभी मकान ऐसे बने हैं। यदि उनका मकान अवैध है तो पूरी कॉलोनी ही अवैध बनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d9YZ22
via IFTTT
