कृषि उपज मंडी कोलारस में समर्थन मूल्य पर खुले में रखा चना रविवार को भीग जाने के बाद मंगलवार को फिर से बारिश हो गई। भीगा हुआ चना सुखाने के लिए बोरों में ही भरा रखा। बोरियों से अंकुरण फूटने लगा है। ज्यादा मात्रा में माल खरीदने के बाद उठाव नहीं होने से लाखों का नुकसान हो गया है। मामले में जांच अभी जारी है।
कोलारस मंडी में बोरियां नीचे से भीग जाने की वजह से चना काफी मात्र में खराब हो गया है। तिरपाल की वजह से बोरियों में ऊपरी हिस्से का चना ठीक है और नीचे 3 से 4 इंच पानी में भीगे हुए चने को अलग किया जा रहा है। दूसरे दिन भी खुले में रखीं बाेरियाें का चना नहीं निकाला जा सका था। भीगा हुआ चना अलग होने के बाद स्पष्ट होगा कि आखिरकार कितना माल खराब हुआ है। वहीं मामले में अपर कलेक्टर जांच कर रहे हैं।
समिति प्रबंधक ने बरती लापरवाही, होगी कार्रवाई
समिति प्रबंधक द्वारा लापरवाही बरती गई है। पहले खरीदी खत्म हो जाए, उसके बाद संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
अनुग्रहा पी., कलेक्टर शिवपुरी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzjqsC
via IFTTT
