शहर के अतिप्राचीन विट्ठल मंदिर में 138 पुराने नाम सप्ताह उत्सव की परंपरा को यथावत रखने के लिए श्रद्धालुओं ने सोमवार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुनील जैन व मंदिर पदाधिकारियों ने कलेक्टर से शासन की गाइड लाइन के मुताबिक उत्सव मनाने की स्वीकृति मांगी। इस अवसर पर पुजारी श्याम आष्टेकर, हर्षल आष्टेकर, अनुराग आष्टेकर, आकाश आष्टेकर, राकेश दशोरे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यह होता है उत्सव में - उत्सव के दौरान 24 घंटे भजन मंडलियों द्वारा भगवान के समक्ष भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। अंतिम भगवान पंढरीनाथ की पालकी यात्रा निकालकर भंडारे का आयोजन किया जाता है।
29 जून से 6 जुलाई तक प्रस्तावित है नाम सप्ताह - विठ्ठल मंदिर में सन 1882 से प्रतिवर्ष आषाढ़ सुदी नवमी से सतत सात दिवसीय श्री नाम सप्ताह उत्सव मनाया जाता है। इस बार उत्सव आषाढ़ सुदी नवमी 29 जून से 6 जुलाई तक तिथि अनुसारप्रस्तावित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e5wDar
via IFTTT
