इंदौर से रविवार रात को आई रिपोर्ट में खरगोन शहर के 5, महेश्वर व मर्दाना के 1-1 मरीज संक्रमित मिले हैं। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र में स्क्रीनिंग कर परिजनों व संपर्क में रहे 103 लोगों के सैंपल लिए। खरगोन नगर पालिका के अफसर के यहां खाने बनाने वाली आनंदनगर निवासी (35) संक्रमित मिली है। तबीयत बिगड़ने पर 10 जून को सैंपल लिए थे। पॉजिटिव आने के बाद अफसर सहित उनके परिजन व संपर्क में रहे 30 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए हैं। क्वारेंटाइन न रहकर अफसर भी बैठकों में शामिल हुए। जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ व डीआरपी लाइन निवासी पुलिसकर्मी (30) को ड्यूटी के दौरान संक्रमण फैला है।
उनके परिजनों सहित साथियों के 15 सैंपल लिए हैं। शहर की गैस एजेंसी के वाहन के चालक व इंदिरानगर निवासी (26) युवक को वितरण के दौरान संक्रमण हुआ है। गैस सिलेंडर वितरण के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने उन लोगों के सैंपल लिए हैं। ज्योतिनगर निवासी (48) की राधावल्लभ मार्केट में गिफ्ट हाउस है। वे 6 दिन से बीमार है।
तीन दिन पहले उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया। उन्होंने 1 जून से दुकान खोली थी। यहां किसी के संपर्क में आने से तबीयत बिगड़ी थी। दोपहर में उसे चिरायु भोपाल रैफर किया। पठानवाड़ी का युवक (20) क्षेत्र में किसी संक्रमित के संपर्क में आया है। यहां 5 केस आ चुके हैं। जबकि विश्वसखा कॉलोनी की बुजुर्ग महिला (65) की दूसरी बार पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
हेल्थ बुलेटिन : 4 मरीज स्वस्थ, 105 रिपोर्ट बाकी
सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर ने सोमवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इसमें पिछले 24 घंटे में 4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 50 सैंपलों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 11 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब 105 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। जिले में कुल 228 कोरोना से संक्रमित है। 170 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 43 मरीज स्थिर है।
गुजरात से आई 9 साल की बालिका भी संक्रमित
नगर के वार्ड 8 में 9 साल की बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बालिका गुजरात से कुछ दिनों पहले 1 परिवार में आई थी। परिवार के 5 साल के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुजरात से आए परिजनों सहित 5 लोगों के सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम एसएस सिकदार ने बताया रविवार रात रिपोर्ट मिलने के बाद बालिका को ढाबला मार्ग स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया है। इस सेंटर में ग्राम इटावदी की महिला के साथ उसका इलाज चल रहा है।
गिफ्ट हाउस संचालक को भोपाल ले गए परिजन
गिफ्ट हाउस संचालक को सोमवार दोपहर में जिला अस्पताल से परिजन भोपाल ले गए। यह बात सामने आ रही है भोपाल स्तर से रिश्तेदार प्रशासनिक अफसर के कहने पर बेहतर निगरानी रख पाने के लिए मरीज को भेजा गया। इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। सिविल सर्जन का कहना है रिश्तेदारों के निवेदन पर मरीज को भोपाल रैफर किया गया।
अस्पताल में संक्रमित हुई 2 माह से बीमार मर्दाना की महिला, घर की ओर आने वालेे रास्ते किए बंद
मर्दाना निवासी 30 वर्षीय महिला पिछले 2 महीनों से बीमार है। महिला के परिजन उनका इलाज उसके मायके बड़वाह के सरकारी अस्पताल में करा रहे थे। बड़वाह से उनके इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें 13 जून को खरगोन रैफर किया। वहां सैंपल की आई रिपोर्ट में संक्रमित मिली। वह बहुत दिनों से बड़वाह के पास गांव में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को प्रशासनिक अमले ने गांव पहुंचकर क्षेत्र को सील किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C86bid
via IFTTT
