ग्राम ओझरा के टांडा क्षेत्र से होकर जा रही इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर में शाहपुरा (गोगावां) के युवक का शव मिला है। इसके जेब से मोपेड की चाबी व मोबाइल मिला। सिम अन्य मोबाइल में लगाकर परिजनों को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को नहर में शव बहता दिखा। युवाओं ने इसे पकड़ा और रस्सा बांधकर निकाला। दीपक पिपल्दे ने बताया जेब से मिले मोबाइल पर फोन लगाकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र पिता देवीसिंह सोलंकी (25) निवासी शाहपुरा (गोगावां) रविवार शाम अपनी मोपेड से मामा के गांव सुरपाला गया था। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह घर के लिए निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। सुरपाला से कुछ दूरी पर नहर है। यह नहर तक कैसे और क्यों पहुंचा इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
मेढ़ से निकलने की बात पर विवाद, 4 घायल
बिस्टान. खेत की मेढ़ से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रसगांगली गांव में हुई। प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी ने बताया अमीन पिता डेमसिंह (19) ने 100 डॉयल को घटनाक्रम की सूचना दी। उसके अनुसार वह व उसके पिता सोमवार को मां लक्ष्मी व बहन सुनीता को इलाज के लिए ग्राम गढ़ी बाइक से ले गए थे।
वापस लौटने के दौरान गांव के ही दिनेश पिता धनिया, फाटा, जसलिया व जगदीश ने रास्ता रोककर लकड़ी से वार किया। पिता डेमसिंह के पूछने पर रास्ते से नहीं निकलने की बात कहते हुए उनसे भी मारपीट की। एएसआई अनारसिंह जाधव ने बताया शिकायत पर केस दर्ज किया है। 4 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e71raG
via IFTTT
