लॉकडाउन में प्रदेशभर में आदिवासी व दलितों के साथ शोषण व हत्याओं के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अभिषेक गेहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। संभागीय अध्यक्ष रोशन वर्मा व जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि पिछले दिनों ग्वालियर के हुरवाली वार्ड 60 में भीम आर्मी के पदाधिकारी पारस जौहरी की रात दो बजे घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भिंड में वाल्मीकि परिवार के साथ उच्च वर्ग के लोगों ने पानी भरने को लेकर मारपीट की।
अशोकनगर के बहादुरपुर में खेत विवाद को लेकर आदिवासी का घर जला दिया। एक अन्य आदिवासी की हत्या की गई। यहां भी गिरफ्तारी नहीं हुई। सिहोर के बुधनी में नपा परिषद अधिकारी ज्योति सुनहरे की कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उनकी बालिका व उनको जान से मारने की साजिश की गई। उनको सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान राजू गांगले, नरेंद्र आर्य, सीताराम निहाले, दिनेश कोठे आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UMtt3w
via IFTTT
