गांव डोडियाना के मुख्य मार्ग पर बारिश से कीचड़ पसर गया है। हालत ये है कि जो व्यक्ति वहां से गुजर रहा वो गिर रहा है। पंचायत इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर ढोलकर बच रही है। गांव के सत्यनारायण चौधरी, बन्नेसिंह पंवार ने बताया मुख्य मार्ग पर कीचड़ बहुत ज्यादा हो गया है। वाहन चालक सहित पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत आ रही है और वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पंचायत के जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। हफ्तेभर पहले ही पंचायतों के खातों में 14वें वित्त आयोग की राशि आई है, ज्यादा काम नहीं तो मुरम तो डलवा ही सकते हैं। पंचायत कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगर रोड सही नहीं किया तो एसडीएम के सामने आवाज उठाएंगे। पंचायत सचिव लोकेंद्रसिंह भाटी ने बताया यह मार्ग पीडब्ल्यूडी कंपनी बना रही है वो ही रोड सही करवाए। हम क्या कर सकते हैं। इस रोड को सही करवाने का आदेश व राशि हमारे पास नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cWHMsI
via IFTTT
