एक साल पहले डाली गई बिजली केबल लाइन में जगह-जगह से फॉल्ट हो रहा है। इसके कारण 15 दिन बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। रविवार को भी सुबह से लेकर शाम तक बिजली की अघोषित कटौती की गई। खास बात यह है कि इस समस्या के संबंध में जब बिजली कंपनी के कार्यालय पर लोग पहुंचे तो वहां न तो अधिकारी मिले और न ही कर्मचारी। इससे लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
फॉल्ट के कारण केबल जलने से बीते 15 दिनों से टेकनपुर क्षेत्र और आसपास के गांव के लोग परेशान हैं। रविवार को भी सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रही। टेकनपुर क्षेत्र में जर्जर लाइनों को बदलकर पिछले साल ही नई केबल डाली गई थी। लेकिन यह केबल एक साल में ही पूरी तरह से खराब हो चुकी है। आए दिन कहीं से भी टूटकर नीचे गिर जाती है। कस्बे के बस स्टैंड क्षेत्र व हनुमान कॉलोनी में तो हालत बहुत ही खराब है। घंटों तक बिजली जाने की वजह से बोरवेल की मोटर नहीं चल पा रही है और लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। अपनी समस्या बताने के लिए लोग बिजली कंपनी के कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन यहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। लोगों ने कंपनी के जेई आनंद चौरसिया व अन्य कर्मचारियों को फोन भी लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2oWSn
via IFTTT
