पिछले साल नालियां जाम होने से फोरलेन पूरी तरह डूब गया था और लोगांे के घरों व दुकानों में पानी घुस गया था। पानी निकासी के लिए रोड मेंटेनेंस कंपनी नालियों की सफाई करने में जुटी हुई है लेकिन सर्विसलेन के मकानों व दुकानों के बाहर का अतिक्रमण सफाई अभियान में रोडा बन रहा है। ऐसे में समय निकल रहा है और सफाई नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत पहले ही अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी दे चुकी है। रविवार को अतिक्रमण हटाने की बात पर कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसे लेकर रोड पेट्रोलिंग कंपनी ने पुलिस की मदद मंागी है ताकि नाली सफाई का काम समय पर पूरा हो सके। अब सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में सफाई अभियान शुरू होगा।
फोरलेन के सर्विस लेन के आसपास की नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई नालियां गंदगी से पटी हैं। बारिश में पानी निकासी नहीं होने से पानी फोरलेन पर जमा हो जाएगा और परेशानी बढ़ेगी। इसको दूर करने के लिए भास्कर ने पहल की। रोड मेंटेनेंस कंपनी ने नालियों की सफाई शुरू की। पक्का अतिक्रमण सफाई में परेशानी खड़ा कर रहा है। रोड मेंटेनेंस कंपनी व पंचायत ने दुकानदारों व मकान मालिकों को सफाई से पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए थे लोगांे से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ होने के डर से स्वयं ही दुकान व घर के सामने की नालियों की सफाई निजी खर्च से कराना शुरू कर दी। बाकी की सफाई सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में होगी।
सर्विसेलेन की सफाई के लिए पुलिस से मांगा सहयोग, मिला आश्वासन
कुछ िदनों पहले रोड मेंटेनेंस कंपनी ने जेसीबी से नाली सफाई का काम शुरू किया था। उस समय भी दुकानदारों व मकान मालिकों ने अतिक्रमण नहीं हटाते हुए नालियों की सफाई नहीं होने दी। इस पर शनिवार को रोड मेंटेनेंस कंपनी के अनूप द्विवेदी ने पुलिस चौकी पर आवेदन देकर कहा कि सर्विस लेन पर अतिक्रमण है, जब हमारे कर्मचारी अतिक्रमण हटाने गए तो लोगों ने नहीं हटाने दिया और सफाई भी नहीं करने दी। सोमवार से सफाई अभियान के लिए पुलिस बल सहयोग करें।
लोगों को मदद करना चाहिए
सरपंच प्रतिनिधि राकेश चौहान ने कहा कि सर्विस लेन की नाली सफाई में दुकानदारों व मकान मालिकों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इससे गत वर्ष जैसी भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। जो दुकानदारों व मकान मालिक आगे आकर अपने निजी खर्च से नालियों सफाई कर रहे हैं। वे धन्यवाद के पात्र हैं। बाकी को भी इनसे सीख लेना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MUQPzX
via IFTTT
