विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को शहर के सिविल अस्पताल के सामने स्थित रेडक्रॉस परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा समाजसेवियों ने भी रक्तदान किया। शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जाे जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
आपका दिया हुआ रक्त किसी की जान बचा सकता है: एसडीएम पांडेय
जीवन में हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जरूरत पड़ने पर आपका दिया रक्त किसी की जान भी बचा सकता है। दान करने के कुछ ही दिन में आपके शरीर में नया रक्त बन जाता है। यह बात एसडीएम राघवेंद्र पांडेय ने कही। उन्होंने दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. हेमंत मोदी, बसंत कुकरेजा, वैश्य महासम्मेलन की जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल अग्रवाल, रेडक्रॉस की आराधना द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, तहसीलदार नवनीत शर्मा, नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम पाठक, सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष विश्वकर्मा, संस्कार भारती के अध्यक्ष हरीशंकर साहू, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, मोहन गुप्ता, विवेक गुप्ता, चिंटू मस्ताना, हितेश मदान, अंकित हुकवानी, मुकेश श्रीवास्तव, अंकित रावत, आकाश कुशवाह, नारायण प्रसाद, दिव्य शर्मा, विरल बेगाड, गुरमुख हुकवानी, निकेतन गुप्ता, रमन बाबा सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3huph2c
via IFTTT
