नगर के वार्ड क्रमांक 2 पुरानी डिस्लरी रोड पर एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवार मजदूरी पर गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दो फायर फाइटर को 7 राउंड लगाने पड़े। आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया।
सोमवार सुबह 9.30 बजे शासकीय स्कूल के पीछे श्यामलाल चौधरी के मकान में आग का धुंआ निकल रहा था। नपा के सफाईकर्मी पप्पू ने धुआं देख अग्निशमन के चालक अशोक दतोले को सूचना दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग अधिक होने के कारण दूसरे फायर वाहन को भी बुलाना पड़ा। दोनों ने सात बार राउंड लगाकर आग को बुझाया।
घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मजदूरी के लिए गए हुए थे। पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल पर सूचना देकर बुलाया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य भगवान का दीपक लगाकर मजदूरी करने चले गए थे लेकिन अभी आग के कारण का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी व बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मकान मालिक के बेटे गोविंद व राजू ने बताया परिवार के आठ सदस्य रहते हैं। सभी सुबह मजदूरी के लिए चले गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। घर में शादी का सामान भी रखा हुआ था। घर के सामान के साथ टोकनी बनाने की सिराली की संटिया जलकर खाक हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bfxbf6
via IFTTT
