हायर सेकंडरी परीक्षा 2020 का उच्च गणित का प्रश्न पत्र सोमवार को हुआ। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दर्ज 34 में से 33 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष एसआर राठौर व सहायक केंद्राध्यक्ष एसआर सोलंकी ने बताया थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सोशल डिस्टेंसिंग से परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। परीक्षा सहायक नरेंद्र पाटीदार, दिलीप यादव, मोहन डिंडोरे, परमानंद पठौते आदि ने व्यवस्था संभाली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UKWaho
via IFTTT
