देश में ओबीसी वर्ग के साथ किए जा रहे भेदभाव से आक्रोशित ओबीसी महासभा ने 20 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम मिलिंद ढोके को सौंपा। सोमवार सुबह ओबीसी महासभा के आह्वान पर प्रदेश सचिव मोहन बिरला, जिलाध्यक्ष अशोक जाट पदाधिकारियों के साथ जनपद पंचायत पहुंचे। ओबीसी महासभा जिंदाबाद, जय जवान जय किसान, जय ओबीसी, जय संविधान के नारे लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा- देश में सभी जातियों की जनगणना होती है लेकिन ओबीसी पिछड़ा वर्ग के लिए आज तक कोई जनगणना नहीं हुई।
1931 के बाद अभी तक कोई जनगणना नहीं की गई। ओबीसी समाज पूरे देश में 3743 जातियों में बंटा हुआ है। बिखरा हुआ है। ओबीसी महासभा संगठन सभी जातियों को एकत्रित कर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम जल्द आंदोलन कर सड़कों पर उतरेंगे। ओबीसी की जाति आधारित गणना की जाती है उनकी सही संख्या का अनुमान लग जाएगा। ओबीसी समाज के लोकतांत्रिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जिलाध्यक्ष शिक्षा मोर्चा दिनेश बिरला, छात्र मोर्चा सावन बिरला, ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक शाह, तहसील अध्यक्ष दिलीप बिरला, भोलाराम बिरला, कुसुम बिरला, बीआरसी डीएस पंवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30HvqCp
via IFTTT
