कांग्रेस सरकार में 22 मंत्री रहे विधायकों के बंगलों को खाली कराए जाने का मामला फिर एक बार गरमा गया है। संपदा संचालनालय द्वारा दिए गए बेदखली के नोटिस के अनुसार 15 जून तक सभी को बंगले खाली करना है। पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत का बी-16 चार इमली स्थित बंगले पर कब्जा अनअधिकृत घोषित कर दिया गया है, उनसे 24 जून तक बंगले पर स्वयं उपस्थित होकर उनका सामान लेने को कहा गया है, अन्यथा बंगले में रखे सामान की नीलामी करने का नोटिस दे दिया गया है।
भनोत ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वे पहले सरकार से आग्रह कर चुके हैं कि विधायक के नाते उन्हें अन्य आवास आवंटित किया जाए। इस बारे में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संपदा ने 10 जून को भनोत का बंगला सील कर दिया था प्रमुख सचिव, गृह एसएन मिश्रा के मुताबिक बंगले आवंटन का काम शासन स्तर पर किया जाता है। बंगले खाली करवाने का काम संपदा संचालनालय करता है। इसलिए यह मामला संपदा के स्तर पर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UIWEol
via IFTTT
