निसर्ग तूफान का असर अभी भी मौसम के मिजाज को रोजाना बदल रहा है। गुरुवार को 39.5 डिग्री तापमान के बाद भी लोगों को दोपहर भर 44 जैसी गर्मी व उमस सताती रही। क्योंकि न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटे में एक डिग्री पारा की बढ़त हुई है। दिनभर पूर्वी हवाएं चलने से दोपहर में लू के थपेड़े लगते रहे। आगामी दो से तीन दिन में पारा 41 के पार जाने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते 24 घंटे के मौसम पर गौर करें तो पारा 41-29 तक जा पहुंचा था। गुरुवार को दिन में 11 से 14 किमी की गति से पूर्वी हवाएं चलती रहीं। लेकिन वातावरण में गर्मी अधिक होने से दोपहर में उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रात का तापमान 30 से बढ़कर 34 डिग्री तक जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yv4KCd
via IFTTT
