मक्सी रोड पांडयाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली महिला से राशन बांटने के दौरान पहचान बढ़ाकर सेठीनगर निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला को डरा-धमकाकर उसके खाते से 57 हजार रुपए भी अपने खाते में फारवर्ड कर लिए। परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया। 43 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर सेठीनगर कन्हैया परिसर के समीप रहने वाले अायुषवर्धन शर्मा उर्फ लंकेश पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी लॉकडाउन के दौरान महिला के क्षेत्र में राशन बांटने जाता था। इस दौरान उसने महिला को पति का मित्र व खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पहचान बढ़ा ली। फिर महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला का कहना था आरोपी उसके घर एक महीने तक बहाने से आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में खाते में जमा 57 हजार रुपए भी ले लिए और धमकाने लगा। मंडी पुलिस ने बताया जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BezO0S
via IFTTT
