प्री-मानसून बारिश ने जिले में दस्तक दे दी है। मंगलवार को शहर में दाेपहर 3 बजे के करीब अचानक बादल छाए और ठंडी हवा चलते ही बारिश होने लगी। शहर में तकरीबन 3 से 5 मिनट तक बारिश हुई, जिससे सड़कें भीग गई। लेकिन इसके बाद बादल छाए रहने के बाद उमस बढ़ गई और लोग बेहाल हो गए। इधर अंचल के सबलगढ़, जौरा, कैलारस में तेज धूप खिली। वहीं अंबाह-पोरसा में बादल छाए रहे। मंगलवार को अधिकतम पारा एक डिग्री घटकर 41 व न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को तेज धूप व गर्मी से शहर के लोग बेहाल थे। दोपहर बाद शाम 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जो तकरीबन 3 से 5 मिनट तक चली, जिससे शहर की सड़कें गीली हो गई। लेकिन तेज गर्मी की वजह से उमस बढ़ गई। शाम 4 बजे के करीब हवा में नमी की मात्रा 65 से 70 प्रतिशत थी, जिसकी वजह से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि अधिकतम पारा 1 डिग्री लुढ़ककर 42 से 41 पर आ गया। वहीं रात का पारा 30 डिग्री पर स्थिर रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLfKey
via IFTTT
