कोरोना सैंपल की जांच के लिए इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में ट्रू नेट मशीन इंस्टॉल हो गई है। इंतजार है बस अनुमति और ट्रेंड स्टाफ का। अभी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी गई है। जिले में दो मशीनें लगनी थी। इटारसी में लग गई। पिपरिया में लगनी बाकी है। अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर दिनेश यादव ने बताया संदिग्ध मरीजों को ट्रू नेट मशीन कक्ष में आने की इजाजत नहीं होगी। आउटसाइड में सैंपल लिया जाएगा। अतिरक्ति और ट्रेंड स्टाफ की जरूरत होगी।
मशीन की यह खासियत
- 8 घंटे में करीब 24 सैंपल के टेस्ट हो सकेंगे।
- एक दिन में ही रिपोर्ट मिलेगी।
- कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल भेजने की झंझट नहीं होगी।
इटारसी में इसलिए जरूरी
इटारसी में 6 अप्रैल से 10 मई तक कोरोना के 37 पॉजिटिव केस आए। इनमें से 3 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। 34 मरीज रिकवर हो गए। इसके बाद होशंगाबाद शहर में कोरोना के दो पॉजिटिव मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BaULtE
via IFTTT
