प्रदेश भाजपा दस जून को सात संभागों में सात वर्चुअल रैली करने जा रही है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को बताया जाएगा। शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोदी सरकार ने 6 साल में कई जनहितैषी काम किए हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना है। बुधवार की शाम 4 बजे गडकरी की वर्चुअल रैली होगी। इसकी लिंक से एक लाख नागरिक और 33 जिलों के 1000 से अधिक लोग जुड़ेंगे। शर्मा ने बताया कि कुल 138 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होंगी।
समय आने पर होगा मंत्रिमंडल विस्तार
एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि समय आने पर मंत्रिमंडल विस्तार होगा। किसी भी विधायक के टूटने की जहां तक बात है तो यह डर दिग्विजय सिंह को होना चाहिए। सिंधिया को लेकर कहा कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जो लोग भाजपा में आए हैं, वे अब भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30m3jsb
via IFTTT