6 साल तीन महीने में राशि डबल। इस लालच में जिले के 4 हजार लोग फंसे। कंपनी बंद होने के बाद अब 6 साल से राशि के लिए भटक रहे हैं। जो कंपनी बंद हुई है वो पीएसीएल है।
इस कंपनी ने पोस्ट ऑफिस की तर्ज पर आरडी, एफडी सहित अन्य जमा योजना शुरू की। पोस्ट ऑफिस में जहां 9 साल 2 महीने में राशि डबल होती है। वहीं कंपनी ने लोगों से 6 साल 3 महीने में ही राशि डबल करने की बात कही। इस विश्वास में 4 हजार से ज्यादा लोगों ने कंपनी में तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया। इसके बाद कंपनी बंद हो गई और लोग 6 साल से राशि के लिए परेशान है। अब सेबी कंपनी से पैसा रिफंड करवाने की तैयारी मे है। इससे लोगों को आस जगी है कि शायद उनका पैसा मिल जाए।
2014 से रकम का इंतजार कर रहे हैं
नगरा के श्यामलाल ने बताया 2014 में एफडी पूरी हो गई थी। लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। छह साल से राशि का इंतजार कर रहे हैं। दिलीपनगर के राधेश्याम ने बताया 6 साल पहले ही आरडी पूरी हो गई थी। इसके बाद जब दफ्तर में जाते हैं तो जवाब मिलता था कि जल्द राशि दी जाएगी। इसके बाद तो दफ्तर भी बंद हो गया।
बनाई वेबसाइट :
सेबी ने ऑनलाइन पैसा वापस पाने के लिए अलग से एक वेबसाइट बनाई हैsebipaclrefund.co.in। इस पर भी जानकारी ली जा सकती है। वहीं ऐसे ग्राहक जिन्होंने रिफंड के लिए पहले आवेदन किया है। वे डाक्यूमेंट में सुधार भी कर सकते हैं।
लालच में ना फंसें :
लीड बैंक के पूर्व प्रबंधक हिम्मत गेलड़ा ने बताया निवेश के पहले लोगों को पूरा ध्यान रखना चाहिए। ग्राहकों को किसी भी बहकावे और लालच में नहीं आना चाहिए। सोच समझने के बाद निवेश करने से हमारा निवेश सुरक्षित रहता है। लालच में न फंसें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MWk9pz
via IFTTT
