कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक्सीलेंस स्कूल में अब प्रवेश के साथ ही दस्तावेज वैरिफिकेशन भी ऑनलाइन करेगा। जिससे विद्यार्थियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सके। गौरतलब है कि एक्सीलेंस स्कूल पिछले पांच सालों से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर रहा है। वर्तमान में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने इस साल से प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही दस्तावेजों का वैरिफिकेशन भी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। विद्यार्थियों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए दस्तावेज भी एमपी ऑनलाइन के ऑनलाइन स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम(OSMS) के माध्यम से घर बैठे अपलोड करने की सुविधा दी गई है। साथ ही स्कूल जी-2-जी लॉगिन के माध्यम से इनका ऑनलाइन वैरिफिकेशन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाॅफ दोनों को कोविड-19 जैसे खतरनाक वायरस से बचाया जा सकेगा। एमपी ऑनलाइन द्वारा प्रदान की गई ओएसएमएस सुविधा जहां एक ओर स्कूल के फायदेमंद है। वहीं विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के स्कूल आने की जरूरत नहीं है। वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश संबंधी जानकारी भी विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZPzBV
via IFTTT
