हबीबिया स्कूल में परीक्षा देकर घर लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दो मनचलों ने चलते आपे में छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने के बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो छात्रा ने ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहा। ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाए रफ्तार और बढ़ा दी। घबराई छात्रा चलते आपे से कूद गई और अपनी जान बचाई। इस दौरान उसके सिर और हाथ में चोट आई है। ये देख आरोपी भी फरार हो गए। स्टेशन बजरिया पुलिस ने महज छेड़छाड़ की धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिर और हाथ में चोट
ये वारदात भानपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती के साथ शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई। वह हबीबिया स्कूल से परीक्षा देने के बाद वह अपनी सहेली के घर गई। यहां से आपे में सवार होकर घर लौट रही थी। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर के दो दोस्त भी आपे में सवार हो गए। पहले फब्तियां कसीं, फिर छूने भी लगे। छात्रा ने ड्राइवर से रुकने के लिए कहा तो उसने आपे एमपीईबी ग्राउंड की ओर मोड़ दिया। डरकर छात्रा चलते आपे से कूद गई। उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। पास ही खड़ी एक महिला ने छात्रा के भाई को कॉल कर बुलाया। घर लौटी छात्रा ने पूरा वाकया परिवार को बताया फिर स्टेशन बजरिया थाने आकर केस दर्ज करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B4LNOE
via IFTTT
