लॉकडाउन के कारण बंद हुआ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम ढाई महीने बाद शुरू हो गया है। कान्हासैंया में स्थित मेट्रो के स्लैब (वाया डक्ट) निर्माण के कारखाने में काम शुरू हो गया है। यहां अभी 50 मजदूर काम कर रहे हैं, जबकि पहले 200 मजदूर लगे थे। अगले कुछ दिनों में फील्ड में भी मेट्रो का काम शुरू होने की संभावना है। काम बंद होने से मेट्रो का काम कम से कम 6 महीने और पिछड़ गया है। यदि यह काम चालू रहता तो अब तक गर्डर लॉन्चिंग शुरू हो जाती।
एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी के जिस हिस्से का काम चल रहा है, उसमें कुल 212 पिलर हैं। इनमें से 52 बनकर तैयार हैं। लगभग इतने ही पिलर की फाउंडेशन का काम चल रहा था, जो अचानक रोक दिया गया। अभी कारखाने में काम शुरू हुआ है, लेकिन इसे पूरी गति पकड़ने में कम से कम एक माह लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cYZk7u
via IFTTT
