शनिवार को जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसमें भी बड़ी लापरवाही यह रही कि दो निजी अस्पतालों ने यहां मरीजों का इलाज भी कर दिया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर इन्हें इंदौर जाने की सलाह दी पर जिला प्रशासन को इत्तला नहीं की। यह दोनों केस तब उजागर हुए जब इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल से रतलाम जिला प्रशासन को खबर की।
शनिवार को मिली रिपोर्ट में पैलेस रोड का 60 वर्षीय छाता व्यापारी, शेरानीपुरा का 40 वर्षीय किसान व जावरा का 69 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले। पैलेस रोड पर पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के दो घरों को छोड़कर छाता व्यापारी पॉजिटिव निकला। वे 11 जून से इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उसी दिन उसका सैंपल लिया गया जो 12 जून को पॉजिटिव आया। व्यापारी ने बताया उसने लॉकडाउन खुलने के बाद भी धनजी भाई का नोहरा स्थित छाते की होलसेल दुकान नहीं खोली, लेकिन वह सब्जी व किराना लेने कई बार बाजार गया।
निजी अस्पतालों ने जानकारी नहीं दी, देंगे नोटिस
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया शेरानीपुरा का किसान 80 फीट रोड के निजी हॉस्पिटल में 7 जून को और पैलेस रोड का बुजुर्ग अजंता टॉकिज रोड पर 11 जून को भर्ती रहा। अब संबंधित अस्पतालोें को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने रेफर की जानकारी जिला अस्पताल को क्यों नहीं दी।
फीवर क्लिनिक से पहली बार सामने आया पॉजिटिव, डॉक्टरों ने कर दिया था डिस्चार्ज
जावरा | यहां एक सरकारी शिक्षक के 69 वर्षीय पिता पॉजिटिव निकले। बीएमओ डॉक्टर दीपक पालड़िया ने बताया वे फीवर क्लीनिक पर चेकअप करवाने आए थे तब इन्हें हल्का बुखार था। बतौर एहतियात सैंपल लेकर डिस्चार्ज कर दिया था। रिपोर्ट शनिवार रात 12 बजे पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया। वहीं पत्नी, शिक्षक पुत्र, पुत्रवधू एवं एक पोते को कृषि प्रशिक्षण केंद्र में बने क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया है। एसडीएम राहुल धोटे ने टीम के साथ रात 1:00 बजे सांवरिया कॉलोनी क्षेत्र पहुंचकर नया कंटेनमेंट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जावरा में 11 पॉजिटिव व 8 एक्टिव केस हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBA4xV
via IFTTT
