मप्र में तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने विधायकों की लामबंदी की तैयारी कर ली है। चुनाव 19 जून को हैं, लेकिन भाजपा ने ट्रेनिंग के नाम पर विधायकों को 17 जून को भोपाल बुलवाया है। 18 जून को ट्रेनिंग रखी गई है, जिसे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे संबोधित करेंगे। संगठन स्तर पर सभी विधायकों से बात हो चुकी है, लेकिन पार्टी एेन चुनाव के दिन किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती।
भाजपा यह मानकर चल रही है कि यदि 4 निर्दलीय, 2 बसपा और एक सपा के विधायक कांग्रेस के साथ भी जाते हैं तब भी भाजपा का पलड़ा दो सीटों पर भारी रहेगा। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया उम्मीदवार हैं। ट्रेनिंग के अलावा सहस्त्रबुद्धे उपचुनाव की तैयारी के लिए भी बैठक करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ अलग से चर्चा होने के भी बात की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B9YGGU
via IFTTT
