लॉकडाउन के ढाई महीने के दाैरान जिलेभर में स्थगित हुई सैकडों कुंवारों की शादियों के लिए अनलॉक-1 में सहालग सीजन में इस माह शहर से लेकर कस्बे और गांवों में फिर से बैंडबाजा और बारात की वैवाहिक रौनक छाने वाली है। इस माह 15 जून से 1 जुलाई तक शादियों के लिए छह मुहूूर्त और है। इन दिनों शिवपुरी अनुविभाग में अब तक 160 शादियों के लिए परिवारजनों की ओर से जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। एसडीएम दफ्तर से शनिवार तक 150 शादियों के लिए सशर्त अनुमति प्रदान की गई है।
जबकि अभी शादियों की अनुमति के 10 आवेदन पेंडिंग हैं। आने वाले सप्ताह में और भी ज्यादा शादियों की अनुमति के आवेदन आ सकते हैं। सबसे बड़ा विवाह का मुहूर्त 29 जून काे है। जबकि 1 जुलाई काे देवशयनी एकादशी पर शादी का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद देवता साेने के कारण मांगलिक आयोजन पर ब्रेक लग जाएगा। निजी स्तर पर हाेने वाले विवाह समारोह में अधिकतम 50 मेहमानों के शामिल हाेने की शर्त पर जिला प्रशासन ने अनुमति प्रदान की है। खास बात यह है कि काेराेना संक्रमण काल के चलते इस आखिरी सीजन में पूरे जिले में किसी भी जाति व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन नहीं हाेगा। इस बार अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा के अबूझ मुहूर्त में भी काेई सामूहिक विवाह सम्मेलन नहीं हुआ था। मुस्लिम समाज के निकाह सम्मेलन भी कैंसिल करने पड़े हैं।
आगामी 20 दिन में इन तारीखों में हाेगी शादियां : इस माह 16 जून 27,28,29,30 जून और एक जुलाई को लोगों ने शादियों की अनुमति मांगी है। सबसे ज्यादा 29 जून को भड़ल्या नवमी व 1 जुलाई को अन्तिम साहलग देवशयनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त की है।
शादी की परमिशन के लिए यह दस्तावेज जरूरी: शादी की अनुमति लेने के लिए परिजन काे सादे कागज पर शादी का एक आवेदन अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में जमा करवाना होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड , राशनकार्ड और वर-वधू के जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, जिसमें कक्षा 10वीं की मार्कशीट, पेन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की फाेटाे कॉपी लगानी जरूरी हाेगी। शादी तारीख एवं समय के साथ वर-वधू के माता-पिता का पहचान पत्र।
शादी के दाैरान यह शर्तेें हाेंगी लागू
- वर-वधू पक्ष के मिलाकर 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। इससे ज्यादा की अनुमति नहीं होगी।
- वर-वधू के साथ सभी को मास्क लगाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना होगी।
- विवाह स्थल में प्रवेश करने से पहले हाथों को सेनेटाइज करना होगा। अंदर भी हाथ धोने की व्यवस्था करनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B0MVTj
via IFTTT
