कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने फीवर क्लिनिक शुरू किए हैं लेकिन शहर में ही दो क्लिनिक पर लैब टेक्निशियन की व्यवस्था नहीं है। मेडिकल कॉलेज के फीवर क्लिनिक शुरू होने के हफ्तेभर बाद भी लैब टेक्निशियन की व्यवस्था नहीं हो पाई है तो टीआईटी रोड फीवर क्लीनिक के लैब टेक्निशियन की दूसरे काम में ड्यूटी लगा दी है जिससे वहां जांच नहीं हो रही है।
जिले में 34 फीवर केंद्र, रिपोर्ट 17 की ही आ रही : सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे बताते हैं जिले में 34 फीवर केंद्र खोले हैं, लेकिन अभी रिपोर्ट 17 की आ रही है। कई जगह नेटवर्क की समस्या भी हो सकती है। जल्द ही सभी फीवर क्लिनिक का मौका मुआयना किया करेंगे।
भास्कर लाइव रोज 75 से 100 मरीज पहुंच रहे पर टेक्निशियन ही नहीं
मेडिकल कॉलेज : हफ्तेभर में भी लैब टेक्निशियन की व्यवस्था नहीं
यहां रोज 75 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन टेक्निशियन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इससे यहां डेंगू की जांच के लिए ब्लड सैंपल ले पा रहे हैं। मलेरिया की जांच भी किट से नर्से ही कर रही हैं।
दिलीप नगर : फीवर क्लिनिक का बैनर लगाया लेकिन डॉक्टर के नंबर नहीं लिखे
यहां फीवर क्लीनिक का बैनर तो लगा दिया है लेकिन यहां तैनात डॉ. प्रभात रंजन के नंबर नहीं लिखे हैं। यहां से भी अभी तक एक गंभीर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
टीआईटी रोड : जांच कौन करे : यहां की लैब टेक्निशियन कन्याकुमारी गौतम की ड्यूटी परीक्षा में विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग में लगा दी है। चार दिन से यहां यही स्थिति है। डॉक्टर संध्या बेलसरे कहती हैं डेंगू की जांच यहां नहीं होती है क्योंकि साधन ही नहीं लेकिन अभी लैब टेक्निशियन नहीं होने से मलेरिया की जांच भी नहीं हो रही है। अभी तक एक गंभीर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
सीएमएचओ को लिखा
^लैब टेक्निशियन की व्यवस्था और टीआईटी रोड क्लिनिक की लैब टेक्निशियन की ड्यूटी से मुक्त करवाने के लिए सीएमएचओ को लिखा है।
डॉ. आशीष दामा, नोडल अधिकारी, फीवर क्लिनिक सिटी
व्यवस्था कर रहे हैं
लैब टेक्निशियन की व्यवस्था कर रहे हैं। जिस लैब टेक्निशियन की स्कूल में ड्यूटी लगी है, उसे भी ड्यूटी से मुक्त करवाएंगे।
डॉ. प्रभाकर ननावरे, सीएमएचओ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3htqOpd
via IFTTT
