बेटे का रिश्ता पक्का करने जीजा के साथ जा रहे एक व्यक्ति की शनिवार दोपहर हादसे में मौत हो गई। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह के मुताबिक ग्राम तरेनी धाकड़, राजगढ़ निवासी 58 वर्षीय मोहर सिंह मेहर शनिवार दोपहर अपने जीजा ग्राम कुरावर निवासी 65 वर्षीय कालूराम मेहर के साथ शमशाबाद, विदिशा अपने बेटे की सगाई करने जा रहे थे। दोपहर एक बजे बैरसिया रोड के ग्राम बड़ली के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें कालूराम उछलकर दूर गिरे, लेकिन मोहर सिंह डंपर की चपेट में आ गए। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक स्लिप होने से घायल हुए दो किशोरों की मौत
बैरसिया के ग्राम ऊंची लीलोई के पास शनिवार सुबह बाइक स्लिप होने से घायल हुए दो किशोरों की मौत हो गई। बैरसिया थाना प्रभारी अजय मिश्रा के मुताबिक ग्राम ऊंची लीलोई निवासी 16 वर्षीय शुभम सहरिया और 14 वर्षीय अंकित सहरिया शनिवार सुबह 9.30 बजे बैरसिया से लौट रहे थे। ऊंची लीलोई रोड पर उनकी बाइक स्लिप हो गई थी, जिसमें शुभम और अंकित बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए थे। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37tzp6S
via IFTTT
