उचित मूल्य दुकान पर गरीबों में बंटने के लिए आए चावल की कालाबजारी करते हुए एक सेल्समैन को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और बिकते हुए चावल बरामद कर लिया। मौके से 14 बोरी चावल जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार करैरा तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा शनिवार की दोपहर 12 बजे एक व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। लोडिंग गाड़ी क्रमांक यूपी93एटी5575 उचित मूल्य दुकान के 14 कट्टे मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि सेल्समैन शाकिर खान (37) पुत्र हबीब खान निवासी काजी मोहल्ला करैरा उक्त चावल बेचने के लिए व्यापारी की दुकान पर लाया था। शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड 6 चांद दरवाजा पर गरीबों में बंटने के लिए चावल सप्लाई किया गया था। लेकिन सेल्समैन चावल की कालाबाजारी करते हुए पाया गया है। बाद में दुकान से दो बोरी चावल और जब्त किया गया है। तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने बताया कि मामले में सेल्समैन के खिलाफ करैरा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MSGW5N
via IFTTT
