काजीकैंप इलाके में एक युवक ने पत्नी को मोबाइल फोन चार्जिंग के लिए देकर घर की पहली मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। काजीकैंप निवासी 22 वर्षीय फारुख उर्फ शाहरुख खान फ्लैक्स का काम करता था। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
गुरुवार शाम को परिजन शादी में गए थे। घर पर फारुख की पत्नी और छोटा भाई थे। शाम सात बजे फारुख घर आया और पत्नी को मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाने के लिए दिया। वह कुछ देर में आने का बोलकर चला गया। रात 10 बजे परिजन घर पहुंचे तो पता चला कि फारुख घर में नहीं है। उसकी तलाश की तो वह घर की पहली मंजिल के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30IZxt1
via IFTTT
