सिंध जलावर्धन की मुख्य पाइप लाइन में जगह-जगह एयर वॉल्व लगाए गए हैं। लेकिन लोग इन एयर वॉल्व से पानी भर रहे हैं। शहर की कठमई बस्ती में लोगों ने एयर वॉल्व का स्ट्रेक्चर ही तोड़ डाला। पानी का प्रेशर ऊपर जाने से रोकने के लिए वॉल्व के ऊपर पत्थर रख दिया। इस तरह पानी भरकर घर ले जा रहे हैं। वॉल्व पर जैसे ही फव्वारे के साथ पानी छूटता है, बच्चों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन यह लोग नहीं जानते कि वे अपनी ही जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। साथ ही नगर पालिका भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यदि एयर वॉल्व फटा तो तेज धमाके के साथ किसी की भी जान जा सकती है। ऊपर पत्थर रखकर वॉल्व का प्रेशर ही रोका जा रहा है। यह और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3flXMGb
via IFTTT
