केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना काल में लर्निंग के लिए छात्रों के साथ-साथ अब टीचर्स के लिए भी दीक्षा एप की शुरूआत कर दी है। बोर्ड ने सभी स्कूल हेड को परिपत्र जारी कर टीचर्स को इस एप के विषय में जानकारी देने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से मौजूदा वक्त में दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर टीचर्स की क्षमताओं का विकास कर सकेंगे।
सीबीएसई दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सीबीएसई ट्रेनिंग मैनुअल और एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च) के ट्रेनिंग मॉड्यूल निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) के आधार पर टीचर्स की कैपेसिटी बिल्ड करना है। वैसे तो दीक्षा एप का इस्तेमाल 9 वीं से 12 वीं के छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसे इस्तेमाल करने के लिए छात्र स्कूल को दिए विशेष कोड को डालकर एप का यूज कर सकते हैं। एप पर लेक्चर्स, वीडियो और शिक्षा से जुड़े हर विषय की जानकारी इस पर उपलब्ध है। किसी भी प्रश्न के लिए support@diksha-ncte.freshdesk.com पर लिखें।
क्षमता विकास के लिए वेबनार आयोजित
सीबीएसई ने दीक्षा एप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टीचर्स क्षमता विकास के लिए भी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए सीबीएसई अब वेबिनार आयोजित करा रहा है। सभी वेबनार विभिन्न विषयों को लेकर होते हैं जो टीचर्स की कैपेसिटी बिल्डिंग के साथ स्ट्रेस मैनेजमेंट में भी मददगार हैं। हर स्कूल से दो ही टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। दीक्षा एप की मदद से टीचर्स जिस विषय में परेशानी हो रही है। उस विषय के रिसोर्स पर्सन के वेबिनार का हिस्सा बन सकते हैं। अपने टाइम व तारीख के अनुसार स्कूल प्रिंसिपल को इस विषय से अवगत करना होगा।
सर्कुलर भी जारी किया है
कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई की ओर से निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। लर्निंग के लिए छात्रों के साथ-साथ अब टीचर्स के लिए भी दीक्षा एप की शुरूआत की है। इसके माध्यम से मौजूदा वक्त में दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर टीचर्स की क्षमताओं का विकास करना है। बोर्ड की ओर से स्कूलों के हेड को इस बारे सर्कुलर भी जारी किया है।
गोपाल दास गांधी, पूर्व प्राचार्य टीआर गांधी स्कूल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dacheI
via IFTTT
