केंद्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन दिल्ली की जिला इकाई शाजापुर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात की और उनका स्वागत कर सैनिटाइजर मशीन भेंट की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजकरण चौहान ने कलेक्टर को कोरोना से बचाव में उपयोगी साबित होने वाली सैनिटाइजर मशीन भेंट की। मौके पर ही मशीन को फिट कर दिया। इसके बाद कलेक्टर जैन ने किया। संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र वर्मा कुर्मी, प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गौड़, मीडिया प्रभारी अनीस खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YkqVe3
via IFTTT