एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत नगर निगम अब तक जरूरतमंदों को 35 हजार से अधिक मास्क वितरित कर चुका है। इसके अलावा निगम जनसंपर्क शाखा ने 65 हजार और वर्कशाप ने 25 हजार मास्क कुल 90 हजार मास्क और जुटाए हैं। अब इन्हें भी जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपने दफ्तर में एक वेंडिंग मशीन लगाई है।
इस मशीन से सैनेटरी नैपकीन और मास्क दोनों लिए जा सकते हैं। बी नेस्ट के ग्राउंड फ्लोर पर लगी इससे कंपनी के कर्मचारी और सामान्य जन सैनेटरी नेपकिन और मास्क ले सकते हैं। ऐसी ही मशीन अन्य स्थानों पर भी स्थापित की जाएंगी।
ई- व्हीकल का ही उपयोग करेगी स्मार्ट सिटी कंपनी
स्मार्ट सिटी कंपनी अब केवल ई- व्हीकल का उपयोग करेगी। कंपनी के सीईओ आदित्य सिंह ने बताया कि पहले चरण में 8 ई- व्हीकल खरीदी गईं हैं। ई- व्हीकल की चार्जिंग के लिए कंपनी के दफ्तर के अलावा शहर में लगे स्मार्ट पोल पर भी व्यवस्था की जा रही है। बताया जाता है कि भोपाल देश की पहली स्मार्ट सिटी कंपनी है जो पूरी तरह से ई- व्हीकल का उपयोग करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gYcZhT
via IFTTT
