कैंसर केयर सेंटर को पूर्ण रूप से विकसित करें ताकि यहां ज्यादा मरीजों को इलाज दिया जा सकें। ये निर्देश संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने दिए। वे शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कैंसर केयर सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे।
दोनों अधिकारियों ने रेडियो थैरेपी भवन एवं सर्जिकल यूनिट चालू करने की कार्य योजना पर भी चिकित्सकों से चर्चा की। इन्हें कैंसर के नोडल अधिकारी डॉ. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय के पीछे नया रेडियो थैरेपी भवन बनाने की कार्य योजना बनाई है। वर्तमान में कैंसर केयर सेंटर में मरीजों के लिए कीमोथैरेपी एवं पेलेप्टी की सुविधा उपलब्ध है, किंतु ऑपरेशन के अलावा सिकाई की भी आवश्यकता पड़ती है। मरीज ऑपरेशन एवं सिकाई के लिए परेशान होते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सर्जिकल यूनिट भी चालू की जाएगी। संभागायुक्त ने ओटी को रिनोवेट करने के निर्देश दिए। साथ ही रेडियो थैरेपी भवन बनने के स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी स्केन मशीन उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। सभी विशेषज्ञ डॉक्टर यह सुनिश्चित करें कि कैंसर मरीजों को हम जो भी उपलब्ध संसाधन हैं, उसका बेहतर इस्तेमाल कर राहत प्रदान करें।
पुनः बनाएं कार्य योजना और स्वीकृत होते काम शुरू करें
दोनों अधिकारियों ने रेडियो थैरेपी भवन की कार्य योजना पुन: बनाने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य योजना जैसे ही शासन स्तर पर स्वीकृत होगी, वैसे ही कार्य शुरू किया जाए। इन्होंने एएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां की प्राचार्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन ट्रेनिंग क्लास चलाई जा रही है। 53 एएनएम ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं। फर्स्ट ईयर का कोर्स समाप्त हो गया है और सेकंड ईयर का कोर्स चालू कर दिया गया है। सीएमएचओ मुख्य चिकित्सा डॉ.महावीर खंडेलवाल ने इन्हें जानकारी दी कि केयर सेंटर में स्टेट ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही बाहर से आने वाले कंसल्टेंट के लिए रेस्ट हाऊस का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शासकीय क्वार्टर की जर्जर स्थिति की ओर संभागायुक्त का ध्यान आकर्षित करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gTfzG1
via IFTTT
