अब ताे सड़क पर पड़े नाेट और एटीएम में मिले डेबिट कार्ड सभी काे संदेह की नजर से देखा जा रहा है। साेमवार काे भी एेसा ही हुअा। एबी राेड पर सयाजी द्वार के समीप 100 का एक और 10-10 के तीन-चार नाेट सुबह बिखरे पड़े थे। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम काे बुलाया। तब तक एक जवान काे नाेट के पास ही खड़ा रखा गया, ताकि सड़क से निकलते लाेग छुएं नहीं। इसी तरह काेतवाली थाने के सामने बैंक के एटीएम में एक डेबिट कार्ड मिला। महिला पुलिसकर्मी ने उठा लिया लेकिन बाद में अपने हाथ सैनिटाइज किए। थाने में इसे अलग से रख दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyqget
via IFTTT
