बीएनपी थाना क्षेत्र में मक्सी रोड पर वृंदावन धाम में गोपाल किराना स्टोर में 14 अप्रैल की रात चाेरी हुई थी। रात 10 बजे के बाद अज्ञात चोर किराना की दुकान में पीछे से चादर उचका कर मेरी गोल्ड, केक, सिगरेट के पैकेट, तम्बाकू, हल्दी, धनिया, मिर्ची पावडर, सेव पैकेट, तेल पेटी, सोया तेल, आवला तेल, सरसों के तेल की पेटी एवं जियो कंपनी का हाॅटस्पाट व वायफाय सहित किराने का अन्य सामान ले गया था।
घटना की जानकारी दुकान संचालक हेमंत पटेल को 15 अप्रैल सुबह सुबह 7 बजे लगी। तुरंत बीएनपी थाने गए। आवेदन दिया। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। जबकि दुकान लगे सीसीटीवी में चोर का फोटो कैद हो गया है, जिसे पुलिस को दिया। दो लोगों को पुलिस ने रविवार को पकड़ा है। हालांकि अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया कि चोर पकड़ा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bu90He
via IFTTT
