मोहनपुर हाईवे किनारे अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। एसपी को सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे वॉट्सएप पर किसी ने वीडियो भेजी थी। इसके बाद बताए गए स्थान पर फोर्स भेजा गया। अवैध शराब बनाने वाले तो पुलिस की गाड़ियां देखकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने करीब 70 ड्रम कच्ची शराब बरामद कर ली। यहां भारी मात्रा में गुड़, ओपी और अन्य सामान मिला है। भट्टियां भी पुलिस ने नष्ट कराईं, जिन पर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने आबकारी विभाग को भी सूचना दे दी। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि वीडियो मिलते ही टीआई मुरार अमित सिंह भदौरिया, एसआई देवेंद्र मिश्रा और दस सिपाहियों की टीम बनाकर रवाना किया। पुलिस को देखकर अवैध शराब बनाने वाले भाग गए। यहां एक तस्कर भूरा का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। जब पुलिस यहां पहुंची तो अवैध शराब बनाने वाले तो भाग गए। कुछ बच्चे यहां घूमते मिल गए। इसके अलावा चेकिंग में तिघरा के तालपुरा गांव के बल्ली कुशवाह 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं तारागंज के ललित खेमराज को गिरवाई पुलिस ने 25 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ा। इसी क्षेत्र के शिवम खान को अवैध शराब की पेटी के साथ गिरवाई पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में जनकगंज के इकबाल खान को 20 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
इधर, शर्मा ने पद संभाला
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संदीप शर्मा ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। श्री शर्मा ने अाबकारी विभाग के मैदानी अमले की बैठक ली। वहीं उड़नदस्ता में पदस्थापना के 24 घंटे में रविंद्र मानिकपुरी का दूसरा आदेश आया। इसमें उन्हें छतरपुर मेंजिला आबकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ezoTyd
via IFTTT
